{"_id":"5bfa9e43bdec2241607111c9","slug":"isl-2018-jamshedpur-fc-gourav-mukhi-handed-six-month-suspension-by-aiff","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएफएफ ने जमशेदपुर एफसी के गौरव मुखी को छह महीने के लिए किया निलंबित ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एआईएफएफ ने जमशेदपुर एफसी के गौरव मुखी को छह महीने के लिए किया निलंबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Gourav Mukhi
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने रविवार को जमशेदपुर के गौरव मुखी को उनकी पंजीकृत उम्र में विसंगति पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
समिति ने मुखी को उनके द्वारा पेश साक्ष्यों, उनकी स्वीकार्यता और 2015 में अंडर-16 एआईएफएफ अकादमी के मैनेजर के बयानों के आधार पर दोषी पाया।
मुखी तब चर्चा में रहे थे जब इंडियन सुपर लीग ने दावा किया कि वह 16 साल का है और टूर्नामेंट में खेलने वाला सबसे युवा खिलाड़ी है। उन्होंने जमशेदपुर की तरफ से बेंगलुरू एफसी के खिलाफ 2-2 से ड्रा छूटे मैच में गोल किया था।
विज्ञापन