{"_id":"5c119325bdec22414c644653","slug":"isl-2018-jamshedpur-beat-delhi-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: जमशेदपुर एफसी ने दिल्ली डायनामोज को हराया, काहिल-चौधरी चमके","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: जमशेदपुर एफसी ने दिल्ली डायनामोज को हराया, काहिल-चौधरी चमके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी ने वापसी करते हुए बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग में दिल्ली डाइनामोज को 2-1 से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।
विज्ञापन
लाललियानजुआला चांग्ते ने 24वें मिनट में दिल्ली की टीम को बढ़त दिलाई लेकिन टिम काहिल ने 29वें मिनट में हेडर से गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।
फारूख चौधरी ने 61वें मिनट में जमशेदपुर को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
इस जीत से जमशेदपुर की टीम 19 अंक के साथ शीर्ष चार में पहुंच गई है। दिल्ली की टीम लगातार चौथी हार के बाद सबसे निचले पायदान पर है।