{"_id":"5c101cecbdec2241b054e976","slug":"isl-2018-fc-pune-city-defeat-fc-goa-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: मार्सेलिन्हो, मार्को के गोल से पुणे सिटी एफसी ने गोवा को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: मार्सेलिन्हो, मार्को के गोल से पुणे सिटी एफसी ने गोवा को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
मार्सेलिन्हो और मार्को स्टैनकोविक के गोल के दम पर पुणे सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने 12वें दौर के मुकाबले में मंगलवार को यहां एफसी गोवा को 2-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
श्री छत्रपति खेल परिसर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ ही पुणे की टीम ने पहले चरण में गोवा के हाथों मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया।
पुणे के लिए मैच का पहला गोल मार्सेलिन्हो ने 74वें मिनट में किया जबकि दूसरा गोल मार्को स्टैनकोविक ने इंजरी टाइम (90 प्लस चार मिनट) में मिले पेनल्टी पर किया।
विज्ञापन
पुणे की मौजूदा सत्र में यह दूसरी जीत है जिससे टीम 12 मैचों में 11 अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। एफसी गोवा की यह सत्र में तीसरी हार है और टीम 10 मैचों से 17 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन