फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ishan Sahi becomes the first indian who played for European Club Palamos FC

यूरोपियन क्लब से जुड़कर कहर ढाएगा भारत का 'रोनाल्डो', भूटिया-छेत्री को भी छोड़ा पीछे

Wed, 21 Feb 2018 05:38 PM IST
presented by सुमित कुमार
presented by सुमित कुमार Updated Wed, 21 Feb 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Ishan Sahi becomes the first indian who played for European Club Palamos FC
Ishan Sahi

मध्यप्रदेश के लोकल क्लास फुटबॉलर इशांत साही ने देश का सम्मान बढ़ाते हुए एक ऐसा कारनामा किया है, जिसकी कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। इशांत किसी भी यूरोपियन फुटबॉल क्लब की तरफ से खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। दरअसल इशांत साही यूरोपियन फुटबॉल क्लब 'पालामोस एफसी' से जुड़ने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बने हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 'पालामोस एफसी' स्पेन का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल क्लब है। एक अन्य अकेडमी से खेलने के लिए इशान पिछले साल ही स्पेन गए थे। पालामोस एफसी के साथ पिछले हफ्ते जुड़ने के बाद उन्होंने अपना पहला मैच रविवार को खेला। फॉरवर्ड पोजीशेन पर खेलते हुए इशान ने अपने कलात्मक फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल कर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन


इशान की इस उपलब्धि के बाद उनके पिता हरदीप साही ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका बेटा दिल्ली की अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुका है। पिछले साल वह सर्वाधिक गोल करने वाला खिलाड़ी बना था। बता दें कि इशान के पिता खुद इंडियन जूनियर हॉकी टीम के कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ishan Sahi becomes the first indian who played for European Club Palamos FC
Ishan Sahi

इशान के पिता ने बताया कि उनके बेटे की बचपन से ही इस खेल में रुचि थी। इशान ने दस साल से भी कम उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू किया था। कुछ ही सालों में वह काफी अच्छा फुटबॉल खेलने लगा और महाराष्ट्र में चलने वाली 'लिवरपूल' की एकेडमी में भी सिलेक्ट हो गया।

इसके बाद इशान ने दिल्ली की जूनियर फुटबॉल टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। उनके पिता ने बताया कि फुटबॉल के प्रति इशान की दीवानगी इस कदर थी कि उन्होंने 11वीं क्लास से स्कूल जाना ही छोड़ दिया था। अब वह अपना ध्यान सिर्फ फुटबॉल की तरफ लगाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed