फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Is Neymar not going to play FIFA World Cup; has not recovered from injury, not included in Brazil Team

Neymar: क्या फीफा विश्वकप में नहीं खेलेंगे नेमार? दो दोस्ताना मैचों के लिए ब्राजील टीम में नहीं किए गए शामिल

Tue, 17 Mar 2026 01:26 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 17 Mar 2026 01:26 PM IST
सार

विश्व कप टीम की घोषणा 18 मई को की जाएगी। टीम का आखिरी अभ्यास मैच 31 मई को रियो डी जनेरियो में पनामा के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
Is Neymar not going to play FIFA World Cup; has not recovered from injury, not included in Brazil Team
नेमार - फोटो : FIFA

विस्तार

स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले दो मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में नहीं चुना गया है, जिससे उनके विश्व कप में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया है। ब्राजील के पूर्व कप्तान 34 वर्षीय नेमार अक्टूबर 2023 में चोटिल होने के बाद से पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्राजील 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस के खिलाफ और चार दिन बाद ऑरलैंडो में क्रोएशिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को कहा, ;यह एक ऐसी टीम है जिसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो पूरी तरह से फिट हैं।' ब्राजीली लीग में सैंटोस और कोरिनथियंस के बीच 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में नेमार का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेमार ने साओ पाउलो में एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा कि दो मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की टीम में शामिल न होने से वह दुखी और निराश हैं, लेकिन उन्हें अभी उम्मीद है कि वह विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरा पूरा ध्यान हर अभ्यास सत्र और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। अभी अंतिम टीम का चयन होना बाकी है।'
विज्ञापन

साल के अंत में लेंगे संन्यास?
नेमार का करियर चोटों की वजह से प्रभावित रहा है। चोट से परेशान नेमार फुटबॉल को अलविदा कहने की सोच रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ब्राजील के एक डिजिटल चैनल पर फुटबॉल से संन्यास लेने की संभावना जताई थी। नेमार के इस बयान से फैंस को तगड़ा झटका लगा था।  नेमार ने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि अब से क्या होगा। मुझे अगले साल के बारे में भी नहीं पता। हो सकता है कि जब दिसंबर आए तो मैं फुटबॉल से संन्यास लेना चाहूं। मैं अब साल दर साल जी रहा हूं। यह विश्व कप का साल है। इसलिए बहुत जरूरी है। ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ मेरे लिए भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed