फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Irani coach Carlos Queiroz anger after Cristiano Ronaldo was not shown red card

रोनाल्डो को रेडकार्ड न दिए जाने पर भड़के ईरानी कोच, 'वार' तकनीक पर उठाए सवाल

Wed, 27 Jun 2018 05:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
Irani coach Carlos Queiroz anger after Cristiano Ronaldo was not shown red card
रोनाल्डो और ईरानी कोच कार्लोस कुइरोज

ईरान के कोच कार्लोस कुइरोज ने कहा है कि पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भाग्यशाली हैं जो वार (वीडियो असिस्टेंड रेफरी) तकनीक के बावजूद रेडकार्ड मिलने से बच गए। पुर्तगाल को सोमवार रात्रि को ईरान ने 1-1 से बराबरी पर रोक लिया था लेकिन ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर टीम अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रही जहां उसका सामना उरुग्वे से होगा। 

विज्ञापन


कुइरोज का कहना है कि रोनाल्डो ने ईरानी डिफेंडर मुर्तजा के चेहरे पर कोहनी मारी थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर भेजा जाना चाहिए था। कुइरोज खुद पुर्तगाल के हैं और पिछले विश्व कप में टीम के कोच थे। उन्होंने कहा कि नियम तो नियम है फिर चाहे फाउल करने वाला मेसी हो या रोनाल्डो उसे लागू होना चाहिए। कोहनी मारने का मतलब रेडकार्ड होता है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि, पहले की बात अलग थी तब मानवीय चूक हो जाती थी, खिलाड़ी से भी और रेफरी से भी लेकिन अब तो एक उच्च स्तरीय प्रणाली है। छह लोग इस तकनीक को संचालित करने में जुटे रहते हैं लेकिन हुआ क्या। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं। मेरी नजर में वार तकनीक सही काम नहीं कर रही है। हमें यह पता लगना चाहिए कि रेफरी उन्हें क्या कह रहा है। लोगों को यह जानने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed