फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   International friendly match: Indian womens football team are eyeing their first win of the year, will face UAE today

अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच : भारतीय महिला फुटबॉलरों की निगाह साल की पहली जीत पर, यूएई से आज होगा मुकाबला

Sat, 02 Oct 2021 08:00 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 08:00 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में आज भारतीय महिला फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम ने इस साल में पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी है। कोच डेनेर्बी ने कहा, ‘हमने काफी मेहनत की है। हम पांच तकनीकी और रणनीतिक सत्र रोज आयोजित कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एशियाई कप में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता भी बढे़गी। 
 

विज्ञापन
International friendly match: Indian womens football team are eyeing their first win of the year, will face UAE today
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ आज होने वाले अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में इस साल की पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने इस साल में पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी हालांकि सभी टीमें ऊंची रैंकिंग वाली यूरोपीय टीमें थी।

विज्ञापन


छह माह बाद उतरेगी भारतीय टीम मुकाबला खेलने 
थॉमस डेनेर्बी की टीम इसके बाद सोमवार को ट्यूनीशिया से खेलेगी जो फीफा रैंकिंग में 77वें स्थान पर है। जमशेदपुर में एक महीने अभ्यास शिविर के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पिछले छह महीने में पहले मैच का बेताबी से इंतजार है। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल में खेला था जिसमें बेलारूस ने उन्हें 2-1 से हराया था।
विज्ञापन


कोच डेनेर्बी ने कहा, ‘हमने काफी मेहनत की है। हम पांच तकनीकी और रणनीतिक सत्र रोज आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा रनिंग सत्र भी हैं और स्थानीय टीमों के खिलाफ दोस्ताना मैच भी खेले हैं। उन्हें उम्मीद है कि एशियाई कप में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे भारत में महिला फुटबॉल की लोकप्रियता भी बढे़गी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप की तैयारियां होंगी मजबूत 
भारतीय टीम यूएई के खिलाफ जीत के साथ एएफसी एशियाई कप की तैयारी भी पुख्ता करना चाहेगी जो जनवरी-फरवरी में होना है। एशियाई रैंकिंग में 13वें नंबर पर मौजूद भारत को मेजबान होने के नाते स्वत: प्रवेश मिला है। यह टूर्नामेंट 2023 फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग भी होगा जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। 


‘हमारा मकसद एशियाई कप में अच्छा प्रदर्शन है। स्वीडन में महिला फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। नाइजीरिया में तो लोग इसके दीवाने हैं। भारत में उतना लोकप्रिय नहीं है लेकिन मेरे लिए यह अच्छी चुनौती भी है। हम कामयाब रहे तो भारत में खेल की लोकप्रियता जरूर बढे़गी।’ -थॉमस डेनेर्बी, कोच भारतीय टीम  

  • 5 मैच खेले हैं इस साल भारतीय टीम ने जिसमें एक भी जीत नहीं मिली 
  • 57वीं रैंकिंग हैं भारतीय महिला फुटबॉल टीम की जबकि यूएई की 100वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed