{"_id":"5d2d77e78ebc3e6cea17640b","slug":"intercontinental-cup-india-vs-syria-football-match-preview-and-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरकॉन्टिनेंटल कप में आज सीरिया से भिड़ेगा भारत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंटरकॉन्टिनेंटल कप में आज सीरिया से भिड़ेगा भारत
Tue, 16 Jul 2019 03:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
इंटरकॉन्टिनेंटल कप में आज भारत और सीरिया के बीच मुकाबला होना है। भारतीय फुटबॉल टीम तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में यहां द ऐरना ट्रांसटेडिया में भिड़ेगी। पहले दो मैचों में करारी शिकस्त झेलने के बाद मेजबान टीम का फाइनल में पहुंचा लगभग नामुमकिन है। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि तजाकिस्तान को अपने अगले मैच में हार मिले और वह सीरिया को कम से कम छह गोल के अंतर से मात दे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, इस साल हुए एएफसी एशियन कप में केवल एक अंक हासिल करने वाली सीरिया की टीम ने भारत के खिलाफ अब तक कुल पांच मैच खेले हैं जिनमें उसे दो में जीत और तीन में हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, भारत के मौजूदा फॉर्म और रैंकिंग को देखते हुए मेहमान टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कोरिया के खिलाफ दो गोल करने वाले 24 वर्षीय मिडफील्डर मोहम्मद अल्मारमोउर से टीम को अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
अपने दूसरे मैच में तजाकिस्तान के खिलाफ हार हालांकि झेलने वाली सीरिया के पास फाइनल में पहुंचने का आसान मौका है। अगर कोरिया की टीम एक अन्य मैच में तजाकिस्तान को हरा देती है तो सीरिया सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी नहीं तो उसे भारत को मात देनी होगी और गोल अंतर भी अहम होगा। मेजबान टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने इस टूर्नामेंट में भी प्रयोग किए हैं, लेकिन उससे टीम को नुकसान ही हुआ है।
विज्ञापन