{"_id":"5dedc63d8ebc3e1bf77484a3","slug":"indian-women-u17-football-team-set-to-play-three-nation-tournament-ahead-of-upcoming-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम खेलेगी तीन देशों का टूर्नामेंट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जूनियर महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम खेलेगी तीन देशों का टूर्नामेंट
Mon, 09 Dec 2019 09:27 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 09 Dec 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम अगले साल देश में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर 13 से 19 दिसंबर के बीच थाईलैंड और स्वीडन के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दावा है कि यह देश में आयोजित इस आयु वर्ग का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
इसका आयोजन ‘यूएफा असिस्ट’ और एशियाई फुटबॉल महासंघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। यूएफा असिस्ट यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसमें महाद्वीप के बाहर राष्ट्रीय संघों और परिसंघों की जरूरत पर ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम : गोलकीपर : मंजू गंझू, अंशिका, तनु। डिफेंडर : पूर्णिमा कुमारी, ज्योति कुमारी, निर्मला देवी, शिल्की देवी हेमाम, कृतिना देवी, निशा, अस्तम। मिडफील्डर : मार्टिना थोकचाम, प्रियांका देवी, बबीना देवी लिशाम, अमीषा बक्सला, अवेका सिंह, किरण, डेजी क्रेस्टो, सुनीता मुंडा, मरियम्मल। फॉरवर्ड : सुमति कुमारी, लिंडा कॉ सेर्तो, साई सांखे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का कार्यक्रम
13 दिसंबर, भारत बनाम स्वीडन
15 दिसंबर, स्वीडन बनाम थाईलैंड
17 दिसंबर, थाईलैंड बनाम भारत
19 दिसंबर, फाइनल