{"_id":"5dc2ae3a8ebc3e5b5066bbe8","slug":"indian-women-football-team-plays-draw-with-vietnam-in-international-friendly-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने की शानदार वापसी, वियतनाम के साथ दूसरा मैत्री मैच 1-1 से ड्रा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने की शानदार वापसी, वियतनाम के साथ दूसरा मैत्री मैच 1-1 से ड्रा
Thu, 07 Nov 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 Nov 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम
भारतीय महिला फुटबाल टीम और वियतनाम के बीच खिलाफ खेला गया दूसरा फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। बुधवार को हनोई के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने हाफ टाइम के बाद एक-एक गोल किए। वियतनाम की तरफ से थाई थी थाओ ने गोल दागा वहीं भारत की तरफ से रंजना चानू ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय टीम को पहले मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।