{"_id":"5d2a32958ebc3e6cc2269113","slug":"indian-women-football-team-jumps-to-sixth-position-in-new-fifa-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फुटबॉल टीम ने लगाई छह स्थान की छलांग, फीफा रैंकिंग में 57वें स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिला फुटबॉल टीम ने लगाई छह स्थान की छलांग, फीफा रैंकिंग में 57वें स्थान पर पहुंची
Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : social media
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के बूते ताजा जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगाई, जिससे वह 57वें स्थान पर पहुंच गई। एशियाई देशों में भारतीय महिला टीम 11वें स्थान पर काबिज है। टीम के 1422 अंक हैं जबकि 29 मार्च को पिछली जारी रैंकिंग सूची में उसके 1392 अंक थे। जनवरी के बाद से टीम ने 18 मैच खेले हैं जिसमें से उसने 12 जीते, एक ड्रॉ खेला जबकि पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
टीम विदेशी अभ्यास दौरों पर हांगकांग, इंडोनेशिया और तुर्की गई। उसने सैफ चैंपियनशिप, एएफसी ओलंपिक क्वालिफायर का दूसरा राउंड खेला । इसके अलावा उसने भुवनेश्वर में शुरुआती हीरो गोल्ड कप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भाग लिया। टीम इस महीने के अंत में स्पेन में कोटिफ कप में खेलेगी। मुख्य कोच मेमोल राकी ने फीफा रैंकिंग में छलांग लगाने के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की।
विज्ञापन