फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian women football team eyes on fifth title of saff championship

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की निगाह लगातार पांचवें खिताब पर

Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
indian women football team eyes on fifth title of saff championship
adidas Football - फोटो : demo pic

पिछले चार टूर्नामेंट के 19 मैचों से अजेय गत चैंपियन भारत 12 से 22 मार्च तक होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप में लगातार पांचवां खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। 

विज्ञापन


भारत को छह टीमों की इस प्रतियोगिता के ग्रुप बी में मालदीव और श्रीलंका के साथ रखा गया है। मेजबान नेपाल ग्रप ए में बांग्लादेश और भूटान के साथ है। भारत अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को मालदीव के खिलाफ करेगा। 
विज्ञापन


भारत ने इस टूर्नामेंट में चारों खिताब जीते हैं, जिसमें से पहला खिताब उसने 2010 में अपने नाम किया था। टीम ने टूर्नामेंट में खेला अपना प्रत्येक मैच जीता है और उसका यह क्रम 19 मैचों का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच मेमूल राकी के लिए यह एक से नौ अप्रैल तक म्यांमार में होने वाले 2020 ओलंपिक क्वालिफायर राउंड दो से पहले टीम को परखने का अंतिम मौका होगा। 

टीम : 

गोलकीपर : लिनथोइनगांबी देवी, अदिति चौहान, सौम्या नारायणसामी। 

डिफेंडर : जबामनी तुडु, स्वीटी देवी, आशालता देवी, दालिमा छिब्बर, मिशेल कस्तांहा, लाको भूटिया। 

मिडफील्डर : रंजना चानू, डेंगमेई ग्रेस, संजू यादव, रतनबाला देवी, सुमित्रा कामराज, संगीता बासफोर, इंदुमति कथिरेसान। 

फॉरवर्ड : अंजू तमांग, रोजा देवी, मनीषा और सध्या रंगनाथन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed