{"_id":"5d478be68ebc3e6c914abd79","slug":"indian-women-football-team-defeated-bolivia-football-team-in-cotif-cup-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनबाला और बाला के दम पर जीता भारत, महिला फुटबॉल टीम ने बोलीविया को 3-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रतनबाला और बाला के दम पर जीता भारत, महिला फुटबॉल टीम ने बोलीविया को 3-1 से हराया
Mon, 05 Aug 2019 07:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल
- फोटो : social media
रतनबाला देवी और बाला देवी के शानदार खेल के दम पर भारतीय महिला टीम ने स्पेन में कोटिफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में बोलीविया को 3-1 से पराजित किया। भारत की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। रतनबाला ने दो गोल और बाला देवी के एक गोल से भारतीय टीम ने दक्षिण अमेरिकी टीम पर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
स्पेन के क्लब विल्लारियल सीएफ से 0-2 से हार झेलने के भारतीय महिला टीम बोलीविया के खिलाफ दूसरे मिनट में ही पिछड़ गई। तब स्वीटी देवी ने आत्मघाती गोल कर दिया था। बोलीविया की बढ़त हालांकि अधिक देर तक नहीं रही। पांचवें मिनट में बाला देवी ने विरोधी टीम के पेनाल्टी क्षेत्र में गेंद पर कब्जा किया और शानदार शॉट जमाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। रतनबाला देवी ने 36वें मिनट में बायें छोर से मिले क्रास पर हेडर से गोल कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। इसके कुछ देर बाद रतनबाला ने अपना दूसरा गोल किया और भारत को 3-1 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन