{"_id":"5ca605b1bdec22146079376d","slug":"indian-women-football-team-beat-anyone-in-fitness-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिटनेस में किसी को भी पछाड़ सकती है भारतीय महिला फुटबॉल टीम'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'फिटनेस में किसी को भी पछाड़ सकती है भारतीय महिला फुटबॉल टीम'
Thu, 04 Apr 2019 06:55 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम
भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच मयमोल राकी ने गुरूवार को कहा कि उनके खिलाड़ी फिटनेस के मामले में किसी भी टीम का सामना कर सकते हें और हाल ही में शुरू की गई खिलाड़ी ट्रैकिंग तकनीक से इसमें काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
भारतीय टीम फिलहाल तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर दूसरा दौर खेल रही है। उसने पहले मैच में इंडोनेशिया को 2-0 से हराया।अगला मैच नेपाल से खेलना है। मयमोल ने कहा, 'हमें पता है कि म्यामां में एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर में हमें 40 डिग्री से अधिक तापमान में खेलना होगा। कोर ग्रुप युवा है और शारीरिक दम खम में किसी से कम नहीं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह टीम बिना थकान के 90 मिनट और जरूरत पड़ने पर 30 मिनट अतिरिक्त भी खेल सकती है । हम इसी पर फोकस कर रहे हैं।जीपीएस के आने से इसमें काफी मदद मिली।'
विज्ञापन