{"_id":"68b5d21ce4fb913d670c135b","slug":"indian-team-lose-0-3-to-defending-champions-iran-in-cafa-nations-cup-football-tournament-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAFA Nations Cup: नेशंस कप में भारत को ईरान से मिली हार, आखिरी सात मिनट में गंवाए दो गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
CAFA Nations Cup: नेशंस कप में भारत को ईरान से मिली हार, आखिरी सात मिनट में गंवाए दो गोल
Mon, 01 Sep 2025 10:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:34 PM IST
सार
भारतीय रक्षापंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया और ईरान के कई हमलों को नाकाम किया लेकिन अमीरहुसैन हुसैनजादेह (60वें मिनट), अली अलीपुरघारा (89वें मिनट) और मेहदी तारेमी (90 प्लस 6 मिनट) के गोल की बदौलत गत चैंपियन टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम को नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में गत चैंपियन ईरान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने आखिरी सात मिनट में दो गोल गंवाए जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। भारतीय रक्षापंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया और ईरान के कई हमलों को नाकाम किया लेकिन अमीरहुसैन हुसैनजादेह (60वें मिनट), अली अलीपुरघारा (89वें मिनट) और मेहदी तारेमी (90 प्लस 6 मिनट) के गोल की बदौलत गत चैंपियन टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
ईरान की टीम काफी मजबूत है और उसकी विश्व रैंकिंग 20 है जबकि भारत वर्तमान में फीफा रैंकिंग में 133वें स्थान पर है। ईरान के मुख्य कोच आमिर गलेनोई ऐसी टीम के साथ आए हैं जिसमें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और ईरानी प्रीमियर लीग के कुछ उभरते खिलाड़ियों का मिश्रण है। भारत ने 29 अगस्त को अपने शुरुआती मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले ताजिकिस्तान को 2-1 से हराया था। टीम अपने अंतिम ग्रुप बी मैच में चार सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीमें फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली दो टीम तीसरे स्थान के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबले आठ सितंबर को होंगे।