{"_id":"61ad526f79698f27a94ad0e1","slug":"indian-super-league-kerala-blasters-beat-odisha-fc-2-1-to-register-their-first-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Super League: केरल ब्लास्टर्स ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Indian Super League: केरल ब्लास्टर्स ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत
Mon, 06 Dec 2021 05:29 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:29 AM IST
सार
Indian Super League: केरल ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Kerala Blasters
- फोटो : twitter
विस्तार
अल्वारो वाजक्वेज (62वें मिनट) और प्रशांत करूथादथकुनी (85वें मिनट) के गोल से केरल ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) मुकाबले में ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ओडिशा के लिए एकमात्र गोल जावी हर्नांडेज की जगह मैदान पर उतरे निखिल राज (90+5वें मिनट) ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज समय में किया। इस जीत से केरल पांच अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। ओडिशा की टीम तीन मैचों में छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी ने भी जीत दर्ज की
इससे पहले मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में बेंगलुरु एफसी को 3-1 से पराजित किया। इगोर एंगुलो ने नौवें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर मुंबई सिटी का खाता खोला।
विज्ञापन
क्लीटन सिल्वा ने 20वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। मोर्तादा फाल ने 54वें मिनट में हेडर से गोल करके मुंबई सिटी को फिर से आगे कर दिया जबकि यगोर कताऊ ने 85वें मिनट में उसकी जीत सुनिश्चित की।
मुंबई सिटी की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गए हैं। टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। बेंगलुरु की यह दूसरी हार है और उसके चार मैचों में चार अंक हैं।