{"_id":"5dd41e718ebc3e54893c52ca","slug":"indian-football-team-out-of-fifa-world-cup-race-after-losing-to-oman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान से हार के बाद भारत की उम्मीदें टूटी, फीफा विश्व कप की रेस से हुआ बाहर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ओमान से हार के बाद भारत की उम्मीदें टूटी, फीफा विश्व कप की रेस से हुआ बाहर
Wed, 20 Nov 2019 08:10 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
India vs Oman
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फुटबॉल टीम की उम्मीदें मंगलवार को 2022 विश्व कप क्वालिफायर में लगभग खत्म हो गई हैं। ग्रुप ई में ओमान के खिलाफ उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले का एकमात्र गोल मोहसिन अल घासानी ने 33 वें मिनट में किया।
विज्ञापन
हालांकि सातवें मिनट में मोहसिन ने एक पेनल्टी गंवाई थी। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ने 64वें मिनट में अल खलीदी की फ्रीकिक पर अच्छा प्रयास किया था। यह ओमान की भारत पर दूसरी जीत है। सितंबर में गुवाहाटी में हुए पहले मुकाबले में ओमान ने भारतीय टीम को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
ग्रुप ई में भारत पांच मैचों में तीन अंक के साथ अभी चौथे स्थान पर है। एशियाई चैंपियन कतर 13 अंक लेकर शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर ओमान के 12 अंक हैं। अंक तालिका में भारत और ओमान के बीच नौ अंक का अंतर है। ऐसे में तीसरे चरण के लिए उसके प्रवेश की संभावना लगभग खत्म हो गई हैं। उसके तीन मैच शेष हैं और ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा नौ अंक ही और हासिल कर सकता है। जबकि उपविजेता टीम के भी तीसरे चरण में पहुंचने की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
एशियन कप की संभावनाएं बाकी : हालांकि 2023 एशियन कप क्वालिफायर्स में प्रवेश की उसकी संभावनाएं कायम हैं। यह प्रतियोगिता एशियन कप के लिए भी संयुक्त क्वालिफायर्स है। इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए आठ ग्रुपों में तीसरे स्थान की टीमों के साथ चौथे स्थान की श्रेष्ठ चार टीमों को एशियन कप क्वालिफायर्स के तीसरे चरण में प्रवेश मिलेगा।