{"_id":"5ca603a2bdec22145274b2ca","slug":"indian-football-team-gets-101st-position-in-fifa-ranking-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में 101वें स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में 101वें स्थान पर पहुंची
Thu, 04 Apr 2019 06:47 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
indian football team
भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की गुरुवार को जारी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर 101वें स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के कुल अंक 1219 हैं और वह एशियाई देशों में 18वें स्थान पर है। टीम ने सात फरवरी को पिछली रैकिंग जारी होने के बाद कोई मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
ईरान (विश्व रैकिंग में 21) एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पर है। उसके बाद जापान (26), दक्षिण कोरिया (37), ऑस्ट्रेलिया (41) और कतर (55) का नंबर आता है। बेल्जियम विश्व रैंकिंग में 1737 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और क्रोएशिया का नंबर आता है।
विज्ञापन