फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Football Team coach Igor Stimac became emotional on the announcement of Sunil Chhetri Retirement

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री के संन्यास के एलान पर भावुक हुए भारतीय कोच इगोर स्टिमैक, कही यह बात

Thu, 16 May 2024 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 May 2024 11:52 PM IST
सार

स्टिमैक ने कहा कि कुछ खिलाड़ी ही खेलते हुए महान बनते हैं और छह जून को संन्यास लेने वाले करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री इनमें से एक हैं।

विज्ञापन
Indian Football Team coach Igor Stimac became emotional on the announcement of Sunil Chhetri Retirement
इगोर स्टिमैक और सुनील छेत्री - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास के एलान पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा है कि दुनिया ने कुछ फुटबॉलर को ही उनके खेलते रहने के दौरान महान बनते देखा है। सुनील छेत्री उनमें से एक खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

स्टिमैक ने कहा कि कुछ खिलाड़ी ही खेलते हुए महान बनते हैं और छह जून को संन्यास लेने वाले करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री इनमें से एक हैं। छेत्री ने कुवैत के खिलाफ छह जून को फीफा विश्व कप क्वालिफाइंग मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिमैक ने कहा- वह बेहतर तरीके से जानते हैं कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं और संन्यास लेने का उचित समय कब है। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि उनके लिए और सभी भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए छह जून को बहुत यादगार बनाने के लिए कुछ करूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा- वह खेलने के दौरान ही महान खिलाड़ी बन गए थे। वह हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। छेत्री हमेशा पूरी तरह से भारतीय जर्सी के लिए प्रतिबद्ध रहे और युवा खिलाड़ियों को उनसे यह सीखने की जरूरत है। देश के लिए जुनून और शिद्दत से खेलना ही सबकुछ है।

गुरुवार सुबह कलिंगा स्टेडियम की जिम में मौजूद टीम के खिलाड़ियों के बीच सुनील छेत्री के संन्यास के एलान के खबर पर मायूसी का माहौल था। जिम सेशन से आधे घंटे पहले ही 39 वर्षीय छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा की थी और 10 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। स्टिमैक उनके करीब खड़े थे और बाकी खिलाड़ी भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed