फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Football team clinch SAFF U-18 Championship title, defeat Bangladesh in final 

भारत ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर पहली बार जीता SAFF U-18 चैंपियनशिप का खिताब

Sun, 29 Sep 2019 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Sep 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Football team clinch SAFF U-18 Championship title, defeat Bangladesh in final 
सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फुटबॉल टीम ने रविवार को बांग्लादेश को हराकर सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। नेपाल में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 2-1 से हराया। बता दें कि भारत ने पहली बार सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

विज्ञापन


शुरुआत में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के दूसरे मिनट में भारत की तरफ से विक्रम प्रताप सिंह ने एक शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ का खेल खत्म होने से पहले बांग्लादेश की तरफ से यासिन ने बराबरी का गोल दागा।
विज्ञापन


इस तरह दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल 1-1 से बराबर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में रवि बहादुर राणा ने (90+1 मिनट) शानदार गोलकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पहली बार सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed