{"_id":"682d4e3ad6e79ec7b50b6941","slug":"indian-football-head-coach-manolo-marquez-bats-for-improvement-ahead-of-asian-cup-qualifying-round-match-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Cup qualifying: बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ खेलने से अब भी निराश हैं कोच मार्केज, बोले- सुधार की जरूरत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Asian Cup qualifying: बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ खेलने से अब भी निराश हैं कोच मार्केज, बोले- सुधार की जरूरत
Wed, 21 May 2025 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 May 2025 09:23 AM IST
सार
भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच 10 जून को हांगकांग से खेलना है। टीम ने सोमवार को अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मनोलो मार्केज
- फोटो : AIFF
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मार्केज एशिया कप क्वालिफाइंग दौर के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने से निराश हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि टीम में सुधार की जरूरत है। मार्केज ने स्पष्ट किया है कि अगर टीम को एशिया कप के लिए क्वालिफाई करना है तो उन्हें प्रदर्शन में सुधार लाना ही होगा।भारत को 25 मार्च को शिलांग में बांग्लादेश की फुटबॉल टीम से गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया था।
विज्ञापन
भारत का 10 जून को हांगकांग से सामना
भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच 10 जून को हांगकांग से खेलना है। टीम ने सोमवार को अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए मार्केज ने कहा, हमें बहुत सुधार करने की जरूरत है क्योंकि मुझे लगा कि टीम पिछले सत्र को छोड़कर हर फीफा विंडो में आगे बढ़ रही थी। यह सच है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए हमें कुछ अहम खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिली। लेकिन हम अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कोई बहाना नहीं बना रहे हैं।

मार्केज ने कहा, हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि हांगकांग में हमारा मैच काफी चुनौतीपूर्ण होगा। हमारे पास तैयारी करने और जीत कर तीन अंक हासिल करने की कोशिश करने का समय है।
भारत ग्रुप सी में शामिल
भारत को 2027 एशियाई कप क्वालिफाइंग तीसरे दौर के ग्रुप सी में बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर के साथ रखा गया है। घरेलू और दूसरे टीम के घर में कुल छह मैच खेलने के बाद केवल शीर्ष टीम ही महाद्वीपीय टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालीफाई करती है। सिंगापुर और हांगकांग ने भी अपना शुरूआती मैच गोलरहित ड्रॉ खेला था। ऐसे में अंक तालिका में सभी टीमें बराबरी पर है। सिंगापुर 10 जून को बांग्लादेश का सामना करने के लिए ढाका की यात्रा करेगा।