{"_id":"6411f7b6866ad919940b7b09","slug":"indian-football-coach-igor-stimac-big-statement-said-sunil-chhetri-is-probably-playing-his-last-season-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कोच का बड़ा बयान, कहा- शायद अपना आखिरी सीजन खेल रहे सुनील छेत्री","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कोच का बड़ा बयान, कहा- शायद अपना आखिरी सीजन खेल रहे सुनील छेत्री
Wed, 15 Mar 2023 11:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:22 PM IST
सार
भारत को अपना अगला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अगले साल 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में एएफसी एशियाई कप में खेलना है। 38 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि सुपरस्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री शायद अपना आखिरी सत्र खेल रहे हैं और आगामी महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। भारत को अपना अगला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अगले साल 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में एएफसी एशियाई कप में खेलना है।
38 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। स्टिमक ने कहा, ''छेत्री शायद अपना आखिरी सत्र और अंतिम एशिया कप खेल रहे हैं। मुझे यकीन है कि आगामी महीन छेत्री के लिए सर्वश्रेष्ठ होंगे। राष्ट्रीय टीम पांच दिवसीय शिविर में हिस्सा ले रही है। छेत्री तैयारी कर रहे थे। अपना वजन कुछ किग्रा कम कर रहे थे जो 38 की उम्र में करना मुश्किल होता है, लेकिन जब क्लब को उनकी जरूरत थी तो वह मौजूद थे, उनकी मदद कर रहे थे।''
भारत ने पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले सितंबर में खेले थे। भारत ने तब सिंगापुर से 1-1 से ड्रॉ खेला था, लेकिन वियतनाम के खिलाफ उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। स्टिमक ने कहा, ''एशियाई कप की अंतिम टीम में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा अंत तक चलेगी। यह स्थान किसी भी भारतीय पासपोर्ट धारक के लिए उपलब्ध है और सिर्फ आईएसएल में खेलने वाले खिलाड़ी के लिए नहीं है। हम मेजबान हैं और हम टूर्नामेंट जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।''