फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Army made remarkable comeback from to beat 1 Ladakh FC fails to qualify for quarterfinals in Durand Cup

Durand Cup: भारतीय सेना को 1 लद्दाख एफसी के खिलाफ जीत का नहीं हुआ फायदा, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूकी

Mon, 11 Aug 2025 08:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, जमशेदपुर
एन. अर्जुन, जमशेदपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 08:36 PM IST
सार

जीत के बावजूद भारतीय सेना की टीम की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टूट गई, जबकि लद्दाख एफसी अपने डेब्यू सीजन में केवल एक अंक के साथ विदा हुआ। 

विज्ञापन
Indian Army made remarkable comeback from to beat 1 Ladakh FC fails to qualify for quarterfinals in Durand Cup
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद 134वें डूरंड कप फुटबॉल के ग्रुप सी के अपने आखिरी मैच में शानदार वापसी करते हुए 1 लद्दाख एफसी को 4-2 से शिकस्त दी। टीम हालांकि इस जीत के बावजूद टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में नाकाम रही। इस जीत के साथ उनके छह अंक हो गए, लेकिन उनका प्लस 2 गोल अंतर छह ग्रुप में प्रत्येक के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शीर्ष दो में नहीं है।
विज्ञापन

शुरुआत में लद्दाख ने हासिल की बढ़त 
मैच की शुरुआत में ही लद्दाख की टीम ने भारतीय सेना को चौंका दिया। 22वें मिनट में तेज काउंटर अटैक पर पी. कमलेश को गोलकीपर सय्यद कादिर ने बॉक्स में गिरा दिया और पेनल्टी दे दी गई। कमलेश ने सहजता से गेंद को निचले बाएं कोने में डालकर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। 36वें मिनट में विग्नेश के बेहतरीन शॉट ने अंतर 2–0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय सेना ने जोरदार वापसी की। 41वें मिनट में क्रिस्टोफर के सटीक क्रॉस पर सामा ने हेडर से गोल किया और स्कोर 2–1 हो गया। हाफ टाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में बॉक्स में मची अफरा-तफरी के बीच अभिषेक ने मौका भुनाते हुए बराबरी का गोल दागा। दूसरे हाफ में भारतीय सेना ने आक्रामक शुरुआत की और 51वें मिनट में पेनल्टी हासिल किया, जिसे क्रिस्टोफर कामेई ने गोल में बदला। 
विज्ञापन

चार मिनट बाद 55वें मिनट में राहुल रामकृष्णन ने क्लोज रेंज से हेडर लगाकर स्कोर 4–2 कर दिया। इसके बाद आर्मी ने गोल अंतर बढ़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मौके भुनाने में नाकाम रही। लद्दाख के डिफेंस ने अंत तक और गोल नहीं होने दिया। जीत के बावजूद भारतीय सेना की टीम की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टूट गई, जबकि लद्दाख एफसी अपने डेब्यू सीजन में केवल एक अंक के साथ विदा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed