{"_id":"5be82771bdec22699275960c","slug":"india-women-team-beat-bangladesh-by-7-1-in-2020-olympics-qualifier-bala-devi-scores-four-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 7-1 से रौंदा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
2020 ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 7-1 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
indvban football
बाला देवी के चार गोल से भारतीय महिला फुटबाल टीम ने रविवार को 2020 एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे मैच में बांग्लादेश पर 7-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बाला देवी के अलावा कमला देवी ने दो और संजू ने एक गोल दागा जिससे भारत ने नेपाल के खिलाफ ड्रॉ की निराशा को कम किया।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबर हमले किए, लेकिन भारत के शुरूआती गोल के बाद यह एकतरफा मुकाबला बन गया। बांग्लादेश के लिये सांत्वना गोल कृष्णा रानी ने किया।
विज्ञापन