फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India women football team post 2-0 win over Indonesia in Olympic Qualifiers Round 2 opener

भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर में इंडोनेशिया को 2-0 से हराया

Wed, 03 Apr 2019 08:28 PM IST
Mukesh Jha भाषा, म्यांमार
भाषा, म्यांमार Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
India women football team post 2-0 win over Indonesia in Olympic Qualifiers Round 2 opener
भारतीय महिला फुटबाल टीम - फोटो : pti

भारतीय महिला फुटबाल टीम ने बुधवार को ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर के पहले मैच में इंडोनेशिया को 2-0 से हराकर 2020 टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने की ओर कदम बढ़ाए। डेंगमेई ग्रेस (27वें और 67वें मिनट) के दो गोल दोनों टीमों के बीच का अंतर साबित हुए।    

विज्ञापन


भारतीय टीम ने गेंद को अपने कब्जे में रखने और मौके बनाने दोनों मामले में दबदबा बनाया। भारतीय कोच मेमोल राकी ने मैच के बाद कहा, 'हम अपने क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहते थे और हमने ऐसा किया। इंडोनेशिया कड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित हुआ लेकिन हम तीन अंक हासिल करने में सफल रहे।'    
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जीत की लय बरकरार रखना महत्वपूर्ण है और हम ऐसा करने में सफल रहे। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं और हमारा ध्यान अब अपने अगले प्रतिद्वंद्वी नेपाल (छह अप्रैल को) पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार पांचवें सैफ खिताब के बाद जीत की लय हासिल करने में सफल रही भारतीय महिला टीम ने शुरुआती मिनट से ही विरोधी टीम पर दबाव डाला। संजू और रतनबाला देवी ने विरोधी टीम के डिफेंस को काफी परेशान किया। संजू के 24 मिनट पर दिए क्रास पर इंडोनेशिया की एक डिफेंडर आत्मघाती गोल करने के करीब पहुंच गई थी लेकिन खतरा टल गया।    

संध्या ने 26वें मिनट में संजू के पास पर बायें छोर से शानदार मूव बनाया लेकिन उनके शाट को इंडोनेशिया की गोलकीपर रिस्का युलियांती ने रोक दिया। डेंगमेई ने हालांकि रिबाउंड पर गोल दागकर भारत को 27वें मिनट में बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। 


भारत ने दूसरे हाफ में भी आक्रमण जारी रखे। रतनबाला देवी के 56वें मिनट में किए शानदार प्रयास को इंडोनेशिया की गोलकीपर ने विफल कर दिया। तीन मिनट बाद डेंगमेई भी काफी करीब से गोल करने में नाकाम रही।डेंगमेई ने हालांकि 67वें मिनट में इसकी भरपाई करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed