फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   india vs tajikistan football u23 match preview

एएफसी क्वालीफायर: भारत-ताजिकिस्तान बीच 'करो या मरो' मुकाबला कल

Sat, 23 Mar 2019 08:45 PM IST
Mukesh Jha भाषा, ताशकंद
भाषा, ताशकंद Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 23 Mar 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
india vs tajikistan football u23 match preview
सांकेतिक चित्र

भारत की अंडर-23 टीम रविवार को जब एएफसी चैम्पियनशिप क्वालीफायर के 'करो या मरो' के मुकाबले में ताजिकस्तान से भिड़ेगी तो वह पहले मुकाबले में मिली निराशा को खत्म करना चाहेगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम पहले मैच में गत चैम्पियन उज्बेकिस्तान से हार गई थी। मुख्य कोच डेरेक परेरा ने कहा, 'यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण मैच होगा। तालिका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह काफी अहम होगा।' उन्होंने कहा, 'आप कह सकते हैं कि यह हमारे लिए 'करो या मरो' का मैच है। हम निश्चित रूप से चाहेंगे कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और देखें कि परिणाम क्या रहता है।'
विज्ञापन


पहले मैच में उज्बेकिस्तान से मिली 0-3 की हार के कारण के बारे में परेरा ने कहा कि अनुभव की कमी से टीम को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, 'उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी शारीरिक रूप से मजबूत थे और हमसे तकनीक में काफी बेहतर। हमें अनुभव की कमी खली। हमें पहले हाफ में दो मौके मिले। अगर हमने इन मौकों को बदल दिया होता तो हमें कुछ फायदा मिल सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालीफायर में अन्य ग्रुप के विपरीत ग्रुप एफ में केवल तीन टीमें हैं जिससे फाइनल्स में जगह बनाने के लिए प्रत्येक मैच काफी अहम हो जाता है जो अगले साल थाईलैंड में होगा। मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed