फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India vs Saudi Arabia Asian Games 2023 Football Match Today Live Score Updates in Hindi

India vs Saudi Arabia Football: एशियाड में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का सफर समाप्त, सऊदी अरब ने 2-0 से हराया

Thu, 28 Sep 2023 07:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

Asian Games 2023 India vs Saudi Arabia Football Match Highlights : भारत और सऊदी अरब के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। चारों ही बार भारत को हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार दोनों 1982 में एशियाई खेलों में भिड़े थे।

विज्ञापन
India vs Saudi Arabia Asian Games 2023 Football Match Today Live Score Updates in Hindi
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का सफर समाप्त हो गया है। प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ-16 के मैच में सऊदी अरब ने भारत को 2-0 से हरा दिया। सऊदी अरब के लिए मोहम्मद खलील मार्रान ने दोनों गोल दागे। इससे पहले भारतीय महिला फुटबॉल टीम ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

पहले हाफ में कोई गोल नहीं
पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं थीं। सऊदी अरब की टीम ने शुरुआती 45 मिनट में कई काउंटर अटैक किए, लेकिन भारतीय डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। भारतीय टीम ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया।

दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने दो गोल दागे
दूसरे हाफ में 51वें मिनट में सऊदी अरब के मोहम्मद खलील मार्रान ने अल शबात के शानदार क्रॉस पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टाइल में हेडर से गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 57वें मिनट में भी मार्रान ने शानदार स्किल दिखाते हुए मैच का और अपना दूसरा गोल दागा। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और सऊदी अरब ने मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद मजबूत है सऊदी अरब की टीम

सऊदी अरब की टीम काफी मजबूत है। उसने पिछले साल फीफा विश्व कप में चैंपियन अर्जेंटीना को हरा दिया था। हालांकि, एशियाई खेलों में सऊदी के सभी सीनियर प्लेयर्स नहीं खेल रहे, लेकिन उन्हें कम नहीं आंका जाना चाहिए। इस टीम के आगे भारतीय टीम ने कठिन चुनौती पेश की। हालांकि, सुनील छेत्री की अगुआई वाली टीम जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन

भारत और सऊदी अरब के आंकड़े

भारत और सऊदी अरब के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। चारों ही बार भारत को हार का सामना करना पड़ा था। पहली बार दोनों 1982 में एशियाई खेलों में भिड़े थे। तब सऊदी अरब ने भारत को 1-0 से हराया था। इसके बाद 2006 एएफसी एशियन कप में दोनों का आमना-सामना हुआ। तब सऊदी अरब ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी थी। इसी टूर्नामेंट में फिर 2006 में ही दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब सऊदी अरब ने भारत के 7-1 से हराया था। 17 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने आईं और सऊदी अरब ने एक बार फिर जीत दर्ज की।

भारत 1970 के बाद एशियाई खेलों में कोई पदक नहीं जीत पाया

एशियाई खेलों में सबसे पहली बार फुटबॉल 1951 में खेला गया था। उस साल भारत ने इसका स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद दूसरा पदक भारत ने 1970 में कांस्य के रूप में जीता। उसके बाद से एशियाई खेलों में पुरुष फुटबॉल में भारत के पदकों का सूखा जारी है। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने 2018 एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। टीम 2014 में पिछली बार इस महाद्विपीय प्रतियोगिता में खेली थी। इस बार काफी जद्दोजहद के बाद भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भेजा गया था।

दोनों टीमें

भारतीय टीम: धीरज सिंह (गोलकीपर), लालचुंगनुंगा, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह,अब्दुल रबीह, नरेंद्र गहलोत, अमरजीत सिंह, राहुल केपी, सुनील छेत्री (कप्तान),रहीम अली, गुरकीरत सिंह, गुरमीत, विशाल यादव, सुमित राठी, आयुष छेत्री, सैमुअल जेम्स लिंगदोह, अनिकेत जाधव, विंसी बैरेटो, ब्राइस मिरांडा, रोहित दानू, अजफर नूरानी।

सऊदी अरब: अहमद फहद अल जुबाया (गोलकीपर), मोहम्मद वहीद अलशमत, रेयान मोहम्मद हमीद, मोहम्मद अल्यामी, जकारिया हवासावी, फैसल अब्दुर्रहमान अलघमदी (कप्तान), साद फहद अलनासर, अवद हैदर अलनाश्री, हैथम मोहम्मद असीरी, मुसाब फहद अलजुवेर, मोहम्मद खलील मार्रान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed