{"_id":"5d83b5698ebc3e01346cc3c5","slug":"india-u-16-football-coach-bibiano-warns-players-against-complacency","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के अंडर-16 कोच बिबियानो का बड़ा बयान, खिलाड़ियों से कहा- आत्ममुग्धता से बचो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत के अंडर-16 कोच बिबियानो का बड़ा बयान, खिलाड़ियों से कहा- आत्ममुग्धता से बचो
Thu, 19 Sep 2019 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
भारत अंडर-16 फुटबॉल टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जूनियर फुटबाल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने शुक्रवार को बहरीन के खिलाफ होने वाले एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के दूसरे मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
भारत अंडर-16 ने अपने पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को आसानी से 5-0 से हराया था। इस तरह से भारतीय टीम पिछले 12 मैचों से अजेय है। लेकिन बिबियानो ने गुरुवार को साफ किया कि खिलाड़ियों को आत्ममुगधता से बचना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'आत्मविश्वास और आत्ममुग्धता के बीच स्पष्ट अंतर है। हां हमने लगातार 12 मैच जीते हैं लेकिन हमें विशेषकर इस स्तर पर आत्ममुग्धता से बचना होगा'
विज्ञापन
बिबियानो ने कहा, 'एएफसी क्वालीफायर्स के लिये हम साल भर तैयारी करते रहे। नब्बे मिनट के खराब खेल से पूरी पिछले कुछ महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।'