फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India submit expression of interest to host AFC Asian Cup 2027

AFC एशियाई कप की मेजबानी के लिए भारत ने पेश किया आधिकारिक दावा

Sun, 05 Apr 2020 05:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Apr 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
India submit expression of interest to host AFC Asian Cup 2027
- फोटो : file

भारत ने 2027 में होने वाली एएफसी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अपना दावा पेश किया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। अगर भारत को मेजबानी मिल जाती है तो यह पहला अवसर होगा जबकि वह महाद्वीप की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने पीटीआई से कहा, ‘हम पहले ही एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) के सामने अपना दावा पेश कर चुके हैं। अभी केवल इसी की जरूरत है।’ कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए हाल में एएफसी ने दावा पेश करने की समयसीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी थी।
विज्ञापन


एएफसी ने कहा था, ‘एएफसी को जल्द से जल्द टूर्नामेंट के मेजबान की घोषणा करने की उम्मीद है जिससे उन्हें हर चार साल में होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सके। संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में खेले गए टूर्नामेंट से इसमें 24 टीमें भाग ले रही हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफसी के अगले साल के शुरू में मेजबान देश की घोषणा करने की संभावना है। भारत के अलावा अभी तक सऊदी अरब ने ही 2027 में एशियाई कप की मेजबानी करने की इच्छा जताई है। सऊदी अरब ने तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है, लेकिन उसने कभी इसकी मेजबानी नहीं की। भारत ने इससे पहले 2023 एएफसी एशिया कप की मेजबानी के लिए भी दावा किया था, लेकिन अक्टूबर 2018 में वह इस दौड़ से हट गया था। बाद में थाईलैंड और दक्षिण कोरिया ने भी नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद चीन को मेजबानी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed