फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India defeated Bolivia by 3-1

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बोलिविया को 3-1 से हराया

Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
India defeated Bolivia by 3-1
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम ने स्पेन में कोटिफ कप फुटबाल टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बोलिविया को 3-1 से हराया। रतनबाला देवी के दो गोल और बाला देवी के एक गोल की बदौलत भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अमेरिकी टीम पर आसान जीत दर्ज की।

विज्ञापन


स्पेन के क्लब विल्लारीयल सीएफ से 0-2 से पराजय झेलने के बाद भारतीय महिला टीम बोलिविया के खिलाफ दूसरे मिनट में ही पिछड़ गयी। तब स्वीटी देवी ने आत्मघाती गोल कर दिया था। बोलिविया की बढ़त हालांकि अधिक देर तक नहीं रही। पांचवें मिनट में बाला देवी ने विरोधी टीम के पेनल्टी क्षेत्र में गेंद पर कब्जा किया और शानदार शॉट जमाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। रतनबाला देवी ने 36वें मिनट में बायें छोर से मिले क्रास पर हेडर से गोल करके भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। इसके कुछ देर बाद रतनबाला ने अपना दूसरा गोल किया और भारत को 3-1 से बढ़त दिलायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed