{"_id":"5c97c33abdec222dc9130409","slug":"india-bow-out-of-afc-u-23-championships-qualifiers-after-loss-to-tajikistan-at-tashkand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के साथ एएफसी अंडर-23 फुटबॉल क्वालिफाइंग में भारत का अभियान खत्म ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
हार के साथ एएफसी अंडर-23 फुटबॉल क्वालिफाइंग में भारत का अभियान खत्म
Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : file photo
भारतीय अंडर-23 टीम को रविवार को ग्रुप चरण के अपने दूसरे मैच में ताजिकिस्तान के हाथों 0-2 से हार मिली। इसी के साथ एएफसी अंडर 23 फुटबॉल क्वालिफाइंग में टीम का अभियान खत्म हो गया।
विज्ञापन
विजेता टीम की ओर से दालेर योदगोरोव ने 30वें और सोलेहोव ने 85वें मिनट में गोल किया। भारत की यह लगातार दूसरी हार है और टीम एक भी अंक नहीं जुटा सकी। भारत के लिए गोलकीपर धीरज सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया और हार के अंतर को कम रखा।
विज्ञापन