{"_id":"308035186e016d77e1c8f12ec37fbe75","slug":"india-beat-pak-in-saff-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल के मैदान पर भी भारत ने पाक को पीटा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल के मैदान पर भी भारत ने पाक को पीटा
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन भारत ने लचर प्रदर्शन के बावजूद सैफ कप फुटबॉल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी कप्तान समर इशाक के मैच के 14वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल की बदौलत सुनील छेत्री एंड कंपनी की भारतीय टीम को तीन अंक मिल गए।
काठमांडू में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारत मंगलवार को अब बांग्लादेश से भिड़ेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाक डिफेंडर और फुलहैम के पूर्व खिलाड़ी जेश रहमान तथा भारत के कप्तान सुनील छेत्री के बीच मुकाबला माना जा रहा था लेकिन दोनों ने ही निराश किया।