{"_id":"7516589c-8354-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-beat-chinese-taipei-in-afc-challenge-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने चीनी ताइपे को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारत ने चीनी ताइपे को हराया
यंगून/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएफसी चैलेंज कप क्वालिफायर फुटबाल टूर्नामेंट में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए चीनी ताइपे को 2-1 से हरा दिया। नीदरलैंड के कोच विम कोवरमैंस के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन
भारत ने 40वें मिनट में ज्वैल राजा के गोल से अपना खाता खोला लेकिन 54वें मिनट में कार्नर पर लिन ने हेडर के जरिये गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 81 वें मिनट में कोच कोवरमैंस ने ईस्ट बंगाल के स्ट्राइकर राबिन को ज्वैल राजा की जगह उतारा और उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं होने दिया।
विज्ञापन
इंजुरी टाइम में मिडफील्डर सैयद रहीम नबी ने दाएं छोर से आगे बढ़ते हुए बाक्स में क्रास दिया और लंबे कद के राबिन ने हेडर से गोल कर भारत को विजयी दिला दी। भारत अब अपने दूसरे मैच में चार मार्च को गुआम से और तीसरे मैच में मेजबान म्यांमार से छह मार्च को भिड़ेगा।
विज्ञापन