फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India vs Pakistan SAFF Championship 2023 Live Score: Football IND vs PAK Scorecard Updates

IND vs PAK Football: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से परास्त किया; कप्तान सुनील छेत्री ने बरसाए गोल, लगाई हैट्रिक

Wed, 21 Jun 2023 11:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 11:01 PM IST
सार

India vs Pakistan Football Match SAFF Championship 2023: भारतीय टीम ने शुरू से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। उसने पहले हाफ में ही दो गोल कर दिए। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में दूसरा गोल पेनल्टी पर किया। इसके बाद दूसरे हाफ में भारत ने दो गोल और किए।

विज्ञापन
India vs Pakistan SAFF Championship 2023 Live Score: Football IND vs PAK Scorecard Updates
सुनील छेत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने बेंगलुरु के श्रीकांतीरावा स्टेडियम में बुधवार (21 जून) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से परास्त कर दिया। भारत के लिए इस मैच के हीरो कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर गोलों की बारिश कर दी। छेत्री ने हैट्रिक गोल दागा। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने शुरू से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। उसने पहले हाफ में ही दो गोल कर दिए। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में दूसरा गोल पेनल्टी पर किया। हाफटाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 रहा। टीम इंडिया इतने पर नहीं रुकी। उसने दूसरे हाफ में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को छकाया। 74वें मिनट में छेत्री ने पेनल्टी को नहीं गंवाया। उन्होंने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। छेत्री के बाद उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।
विज्ञापन

India vs Pakistan SAFF Championship 2023 Live Score: Football IND vs PAK Scorecard Updates
सुनील छेत्री और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गोलकीपर की गलती से छेत्री ने किया पहला गोल
पाकिस्तान की टीम को बेंगलुरु की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का मौका भले ही नहीं मिला, लेकिन खेल के चौथे ही मिनट में उसे गोल करने का बड़ा अवसर मिला। ईसा सुलेमान का हेडर गोल पोस्ट से थोड़ा बाहर निकल गया। इसके बाद भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए खेल के 10वें मिनट में पहला गोल किया। यह गोल पाकिस्तान के गोलकीपर साकिब हनीफ ने उपहार स्वरूप भारत को प्रदान किया। हनीफ बॉक्स के अंदर से ही गेंद से ड्रिबिल कर रहे थे। सुनील छेत्री ने आगे आकर उनसे गेंद छीन ली और खाली गोल में गेंद डाल दी। छह मिनट बाद थापा का गोल पर निशाना साधा और गेंद पाकिस्तानी रक्षक के हाथ से लग गई। रेफरी ने इस पर पेनाल्टी दे दी। छेत्री ने यहां भी गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।

भारत की रैंकिंग टूर्नामेंट में सबसे बेहतर
सैफ चैंपियनशिप के 14वें संस्करण में भाग ले रहीं आठ टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत के साथ कुवैत, नेपाल और पाकिस्तान की टीम भी है। वहीं, ग्रुप B में लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश है। सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फीफा की सबसे अच्छी रैंक वाली टीम है। फीफा रैंकिंग में टीम इंडिया 101वें स्थान पर है। वहीं, इस टूर्नामेंट में खेल रही टीमों में सबसे खराब रैंकिंग पाकिस्तान की है। पाकिस्तान फीफा रैंकिंग में 195वें स्थान पर है।

India vs Pakistan SAFF Championship 2023 Live Score: Football IND vs PAK Scorecard Updates
भारतीय कोच से बहस करते पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में हुआ विवाद
मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव का सामना नहीं कर पा रहे थे इसी बीच वह अपना आपा खो बैठे और भारतीय कोच इगोर स्टिमैक से बहस करने लगे। दरअसल, भारतीय कोच के पास जब गेंद गई तो वह उसे पाकिस्तानी खिलाड़ी से दूर कर रहे थे। इतने में पाकिस्तान के अब्दुल्ला इकबाल आपा खो बैठे और स्टिमैक से बहस करने लगे। देखते-देखते कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्टिमैक को घेर लिया। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के पाकिस्तान के मुख्य कोच शहजाद अनवर भी भारतीय कोच से बहस करने लगे। 

भारतीय कोच स्टिमैक क्यों हुए नाराज
रेफरी ने कड़ा फैसले लेते हुए भारतीय कोच स्टिमैक को रेड कार्ड दिखा दिया और उन्हें मैच से बाहर कर दिया। स्टिमैक पाकिस्तानी टीम को थ्रो देने के फैसले से निराश था। उन्हें लगा कि राइट बैक प्रीतम कोटाल फाउल हुए थे। स्टिमैक के साथ-साथ पाकिस्तान कोच को भी दंडित किया गया। उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया। यह उनके लिए आखिरी चेतावनी थी।
विज्ञापन

India vs Pakistan SAFF Championship 2023 Live Score: Football IND vs PAK Scorecard Updates
मैच के दौरान कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : Indian Football/Twitter
मैच से छह घंटे पहले पूरी पाकिस्तान टीम पहुंची
भारत से होने वाले मैच से छह घंटे पहले पूरी पाकिस्तान की टीम बंगलूरू पहुंच सकी। 32 सदस्यीय पाकिस्तान टीम को मॉरीशस से मुंबई होते हुए बेंगलुरु आना था, लेकिन टिकटों की अनुपलब्धता के चलते टीम को अलग-अलग बैच में आना पड़ा। पहला बैच बुधवार को तड़के चार बजे मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ, जबकि सवा नौ बजे दूसरा बैच ने फ्लाइट पकड़ी। दूसरा बैच मैच से तकरीबन छह घंटे पहले दोपहर एक बजे टीम होटल पहुंचा। हालांकि आयोजकों ने साफ कर दिया कि मुकाबले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और यह समय पर होगा।

कुवैत ने उद्घाटन मैच में नेपाल को 3-1 से हराया
कुवैत ने सैफ चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में नेपाल को 3-1 से पराजित कर दिया। इस चैंपियनशिप में पहली बार खेल रही कुवैत के लिए 23वें मिनट में पहला गोल कप्तान खालिद हाजिआह ने किया। 42वें मिनट में शबायब अलखालदी ने कुवैत की बढ़त को 2-0 कर दिया। 65वें मिनट में रोहित चंद ने बॉक्स के अंदर गेंद को हाथ से छू दिया। रेफरी ने कुवैत को पेनाल्टी दी, जिस पर मोहम्मद अब्दुल्ला ने गोल कर दिया। चार मिनट बाद नेपाल के अंजन बिष्ट ने गोल कर स्कोर 3-1 किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed