फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   IND vs CHI Football Match: Indian women's football team lost 0-3 to Chile

IND vs CHI Football Match: भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चिली से 0-3 से मिली शिकस्त

Mon, 29 Nov 2021 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मानौस (ब्राजील)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मानौस (ब्राजील) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Nov 2021 11:01 PM IST
सार

भारत ने ब्राजील के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली टीम में तीन बदलाव किए। गोलकीपर अदिति चौहान की जगह एम लिनतोइगांबी देवी को और कमला देवी व डेंगमेई ग्रेस की जगह मार्टिना थोकचोम और मनीषा पन्ना को उतारा।

विज्ञापन
IND vs CHI Football Match: Indian women's football team lost 0-3 to Chile
भारत बनाम चिली फुटबॉल मैच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सोमवार को चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में चिली से 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। स्ट्राइकर मारिया उरुतिया (14वें मिनट) ने चिली को पहले हाफ में बढ़त दिलाई जबकि इसिदोरा हर्नांडेज (84वें मिनट) और कारेन अराया (85वें मिनट) ने भारत की वापसी की उम्मीदें तोड़ दी। 
विज्ञापन


भारत ने ब्राजील के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली टीम में तीन बदलाव किए। गोलकीपर अदिति चौहान की जगह एम लिनतोइगांबी देवी को और कमला देवी व डेंगमेई ग्रेस की जगह मार्टिना थोकचोम और मनीषा पन्ना को उतारा। भारत के लिए पहला मौका ब्राजील के खिलाफ गोल करने वाली मनीषा कल्याण ने बनाया, लेकिन छठे मिनट में उनका शॉट सीधा विरोधी गोलकीपर के हाथों में चला गया। 
विज्ञापन


चिली ने इसके बाद मैच पर नियंत्रण बनाया। दायें छोर से मारिया रोजस के क्रॉस पर जेविएरा टोरो के प्रयास को लिनतोइगांबी ने नाकाम किया। एक मिनट बाद हालांकि चिली ने रोजस के पास पर मारिया के गोल से बढ़त बना ली। मध्यांतर तक चिली की टीम ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखी। दूसरे हाफ के 66वें मिनट में भारत ने अच्छा मूव बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा ने गेंद को 20 साल की स्थानापन्न खिलाड़ी डेंगमेई की ओर बढ़ाया लेकिन उनके शॉट को एंडलर ने रोक दिया। हालांकि जब लग रहा था कि भारत हार के अंतर को कम रखने में सफल रहेगा तब चिली ने दो मिनट के भीतर दो गोल दागकर 3-0 से जीत सुनिश्चित की। भारत अपना अंतिम मैच बृहस्पतिवार को वेनेजुएला के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed