फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   I would never turn my back on my country Ronaldo world Cup Exit Kohli Wrote you are inspiration sportsperson

FIFA WC: विश्व कप से बाहर होने पर रोनाल्डो बोले- हमेशा लड़ता रहूंगा, कोहली ने लिखा- आप हर खिलाड़ी की प्रेरणा

Mon, 12 Dec 2022 09:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 09:30 AM IST
सार

फीफा विश्व कप से पुर्तगाल के बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने लिखा कि वह हमेशा अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। वहीं, विराट कोहली ने रोनाल्डो को हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा बताया। 
 

विज्ञापन
I would never turn my back on my country Ronaldo world Cup Exit Kohli Wrote you are inspiration sportsperson
विराट कोहली ने रोनाल्डो को सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 से रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल बाहर हो चुकी है। इसी के साथ रोनाल्डो के विश्व चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप जीतने वाले रोनाल्डो अब तक देश को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जिता पाए और अब उनका सपना अधूरा रहना लगभग तय है। 37 साल के रोनाल्डो के लिए अब अगला विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में वह विश्व चैंपियन बनने का सपना कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। पुर्तगाल के विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने कहा है कि वह हमेशा देश के लिए लड़ते रहे हैं और उनका रवैया आगे भी ऐसा ही रहेगा। वहीं, विराट कोहली ने लिखा कि रोनाल्डो सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं और कोई ट्रॉफी खेल में उनके योगदान को कम नहीं कर सकती। 
विज्ञापन


फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही यह टीम विश्व कप से बाहर हो गई। इस मैच में रोनाल्डो को पुर्तगाल की शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह लगातार दूसरे मैच में बेंच पर बैठे रहे। बाद में उन्हें मैदान पर भेजा गया, लेकिन वह भी कोई गोल नहीं कर सके। इस मैच में एकमात्र गोल 42वें मिनट में मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने किया, जो निर्णायक साबित हुआ और मोरक्को ने यह मैच 1-0 से अपने नाम किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

क्या बोले रोनाल्डो?
पुर्तगाल के विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो रोते हुए बाहर गए। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। रोनाल्डो ने लिखा- पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी सपना था। सौभाग्य से मैंने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते, लेकिन अपने देश का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर लाना मेरा सबसे बड़ा सपना था। मैं इसके लिए लड़ा। इस सपने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 16 वर्षों में विश्व कप के पांच संस्करणों में मैंने हमेशा महान खिलाड़ियों के साथ और उनके समर्थन और लाखों पुर्तगालियों द्वारा समर्थन में खेला। मैंने टीम के लिए अपना सब कुछ मैदान पर न्योछावर कर दिया। मैंने हमेशा लड़ाई की और उससे मुंह नहीं मोड़ा। अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा। अफसोस कल सपना टूट गया।

रोनाल्डो ने लिखा- उन विवादों पर प्रतिक्रिया देने लायक नहीं है। मैं बस इतना चाहता हूं कि आप सभी यह जान लें कि बहुत कुछ कहा जा चुका है, बहुत कुछ लिखा जा चुका है, बहुत कुछ अनुमान लगाया जा चुका है, लेकिन पुर्तगाल के प्रति मेरा समर्पण एक पल के लिए भी नहीं बदला है। मैं हमेशा सभी के उद्देश्य के लिए लड़ रहा था और मैं अपने सहयोगियों और अपने देश से कभी मुंह नहीं मोड़ूंगा। रोनाल्डो ने आगे पुर्तगाल को धन्यवाद दिया, यह कहते हुए कि "सपना जब तक नहीं टूटा तब तक सब कुछ अच्छा था।"

रोनाल्डो ने लिखा- अभी ज्यादा कुछ नहीं कहना है। धन्यवाद पुर्तगाल। धन्यवाद कतर सपना अच्छा था, जब तक यह चला... अब यही उम्मीद कर रहा है कि मौसम अच्छा सलाहकार होगा और हर किसी को अपने निष्कर्ष निकालने की अनुमति देगा। रोनाल्डो के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को परेशानी में डाल दिया है। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा कि रोनाल्डो पुर्तगाल से अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब वह दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने लिखा सपना टूट चुका है। यानी रोनाल्डो ने उम्मीद छोड़ दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)



विराट ने क्या लिखा?
रोनाल्डो की फोटो शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा "कोई ट्रॉफी या खिताब आपसे वह नहीं छीन सकता, जो आपने इस खेल और दुनियाभर में इस खेल के समर्थकों के लिए किया है। कोई खिताब उस प्रभाव को बयां नहीं कर सकता जो आपका था और जो मैं और मेरे जैसे कई फैंस महसूस करते थे, जब आपको खेलते हुए देखते थे। यह भगवान का एक तोहफा है। जो इंसान हमेशा अपना सब कुछ झोंक कर खेलता है और मेहनत और लगन की मूर्ति है, उसके लिए यह भगवान का आशीर्वाद है। आप हर खिलाड़ी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। आप मेरे लिए सार्वकालिक महान हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed