{"_id":"5c151d25bdec225a1e464a46","slug":"i-league-katsumi-double-goal-help-neroca-fc-win-over-churchill-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: कात्सुमी के दोहरे गोल ने किया कमाल, नेरोका ने चर्चिल को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: कात्सुमी के दोहरे गोल ने किया कमाल, नेरोका ने चर्चिल को 2-1 से हराया
Sat, 15 Dec 2018 08:56 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
i leauge
जापान के मिडफील्डर कात्सुमी युसा के दो गोल की मदद ने नेरोका एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराकर सत्र में उनके अपराजेय क्रम को तोड़ा।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच कात्सुमी ने मैच के पहले और 87वें मिनट में गोल किए। इस जीत के साथ नेरोका की टीम 14 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी जो शीर्ष पर काबिज चेन्नई सिटी एफसी से तीन अंक पीछे है।
विज्ञापन
चर्चिल के लिए दावदा सीसे के पास में खालिद अउशो ने 37वें मिनट में गोल किया। आठ मैचों में तीन जीत, चार ड्रॉ और एक हार के साथ चर्चिल की टीम तालिका में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मुकाबले में गोकुलम और रियल कश्मीर के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया। इनपुट-भाषा