फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   I-League: Chennai City FC beat Indian Arrows by 2-0 to regain top spot

I-Leauge: चेन्नई सिटी ने इंडियन एरोज को 2-0 से हराया, शीर्ष पर की वापसी

Fri, 08 Feb 2019 08:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 08 Feb 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
I-League: Chennai City FC beat Indian Arrows by 2-0 to regain top spot
i-leauge

सैंड्रो और विजय एन के गोल की मदद से चेन्नई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन एरोज को 2-0 से शिकस्त दी और आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष पर आ गई। चेन्नई ने दोनों गोल मैच के दूसरे हाफ में किए। 

विज्ञापन


मैच के 71वें मिनट मे स्पेन के मिडफिल्डर सैंड्रो ने फ्री-कीक को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला। अंतिम सीटी बजने से कुछ समय पहले (91वें मिनट) स्थानापन्न खिलाड़ी विजय एन के गोल से चेन्नै की बढ़त 2-0 की हो गई, जो खेल खत्म होने तक कायम रही। 
विज्ञापन


इस जीत से चेन्नई की टीम 33 अंक के साथ 11 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसने रीयल कश्मीर (32 अंक) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। 

भारी बर्फबारी के कारण रियल कश्मीर-ईस्ट बंगाल मैच स्थगित 

खिताब के दावेदारों में शुमार रियल कश्मीर एफसी और ईस्ट बंगाल के बीच रविवार को होने वाला अहम आई लीग मुकाबला टीआरसी मैदान पर भारी बर्फबारी के कारण स्थगित हो गया। दोनों टीमें आई लीग खिताब की दावेदार हैं लेकिन मैदान के हालात को देखते हुए इस मैच को स्थगित करना पड़ा। अब इसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

ईस्ट बंगाल क्लब ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘श्रीनगर में खराब मौसम और पिच की हालत को देखते हुए हुए दस फरवरी को होने वाले मुकाबले को स्थगित कर दिया गया है। मैच की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

रियल कश्मीर के सह मालिक संदीप चट्टू ने अपने फेसबुक पेज पर बर्फ से ढके मैदान की फोटो अपलोड की। रियल कश्मीर के 16 मैच में 32 अंक, जबकि ईस्ट बंगाल के 14 मैचों में 28 अंक हैं। रियल कश्मीर का गोकुलम केरल के खिलाफ पिछला मैच भी बर्फबारी और बारिश के बीच खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed