फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   huge drop in the earnings of football clubs in europe

कोरोना महामारी के कारण यूरोप के फुटबॉल क्लबों की कमाई में भारी गिरावट

Tue, 07 Jul 2020 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
huge drop in the earnings of football clubs in europe
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी के कारण यूरोपीय फुटबॉल क्लबों को अगले साल तक राजस्व में 4 बिलियन यूरो (लगभग 3.37 खरब रूपये) का नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन


यूरोपीय क्लब एसोसिएशन (ईसीए) द्वारा मंगलवार को जारी एक अध्ययन के अनुसार 55 देशों के क्लबों को इस साल 1.6 बिलियन यूरो (लगभग 1.35 खरब रुपये) और आगामी 2020-21 सत्र में 2.4 बिलियन यूरो (लगभग 2.02 खरब रूपये) का नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन


इस विश्लेषण से संभावित हस्तांतरण से होने वाले लाभ को बाहर रखा गया। ईसीए के मुख्य कार्यकारी चार्ली मार्शल ने कहा, 'अध्ययन के परिणाम बताते है कि यूरोपीय क्लबो पर कोविड-19 महामारी का प्रभाव किसी भूकंप के झटके की तरह है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीए के चेयरमैन और इटली की शीर्ष क्लब युवेंटस के अध्यक्ष एंड्रिया एगनेली ने इस महामारी को फुटबॉल उद्योग के टअस्तित्व का वास्तविक खतराट करार दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल का संचालन करने वाली फीफा ने हालांकि स्थिति से निपटने के लिए सदस्य महासंघों को ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की है।

महामारी ने दुनिया भर में प्रसारण सौदों को प्रभावित किया है। स्टेडियम में बिना प्रशंसकों के मैच आयोजन से इससे होने वाले राजस्व को नुकसान पहुंचा है। मार्शल ने कहा, 'खेल शुरू होने पर वित्तीय नुकसान का असर कम नहीं हुआ। यह अगले सत्र में भी जारी रहेगा और हमें लंबे समय तक फुटबॉल उद्योग को बचाने के लिए स्थायी उपाय करने होंगे।' ईसीए में कुल 246 सदस्य (क्लब) है।

यूरोपीय फुटबॉल क्लबों की आय में अगले साल साढ़े चार अरब की गिरावट

यूरोपीय फुटबॉल क्लबों को कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले साल करीब साढे चार अरब डॉलर का नुकसान होने की आशंका है। यूरोपीय क्लब संघ ने मंगलवार को जारी एक अध्ययन में यह बात कही।

ईसीए के अनुमान के अनुसार 55 देशों को इस सत्र में एक अरब 80 करोड़ डॉलर और 2020-21 सत्र में करीब ढाई करोड़ डॉलर का नुकसान होगा।

ईसीए के मुख्य कार्यकारी चार्ली मार्शल ने कहा, 'इससे यूरोपीय क्लबों पर कोरोना वायरस के आर्थिक दुष्प्रभावों का पता चलता है। यह किसी भूकंप से कम नहीं है।' फीफा ने अपने वित्तीय रिजर्व में से जरूरतमंद सदस्यों को अनुदान और ब्याजमुक्त ऋण देने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed