फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Hijab Row: Hijab Controversy Now International level Manchester United French Footballer Paul Pogba Targets Hindutva

Hijab Row: इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा भी विवाद में कूदे

Fri, 11 Feb 2022 07:05 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Feb 2022 07:05 AM IST
सार

पॉल ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, हिंदुत्व की भीड़ कॉलेज में मुस्लिम लड़की को हिजाब पहनने पर निशाना बना रही है।इसके अगले वीडियो में पॉल ने रेसिज्म (जातिवाद) पर सवाल उठाया है। 

विज्ञापन
Hijab Row: Hijab Controversy Now International level Manchester United French Footballer  Paul Pogba Targets Hindutva
फुटबॉलर पॉल पोग्बा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद हाई कोर्ट में सुनवाई के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा इसमें मामले में कूद पड़े हैं।

विज्ञापन


पॉल ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, हिंदुत्व की भीड़ कॉलेज में मुस्लिम लड़की को हिजाब पहनने पर निशाना बना रही है।इसके अगले वीडियो में पॉल ने रेसिज्म (जातिवाद) पर सवाल उठाया है। पॉल के इस वीडियो में एक तरफ हिजाब पहने लड़कियां हैं तो वहीं दूसरी ओर भगवा पहने लड़कों की भीड़ नारे लगाती दिख रही है।
विज्ञापन

 

फ्रांस विवाद पर कर चुके हैं विरोध 
यह पहली बार नहीं है जब पॉल पोग्बा किसी विवाद में कूदे हों। इससे पहले फ्रांस के स्टार मिडफील्डर पोग्बा 2020 में कार्टून विवाद और फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान के बाद चर्चा में रहे थे। पोग्बा ने अक्तूबर 2020 में फ्रांस की नेशनल टीम छोड़ने का एलान कर दिया था। पॉल ने यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 'इस्लामवादी आतंकवाद' के बयान के बाद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हिजाब विवाद?
हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राज्य में कर्नाटक शिक्षा एक्ट-1983 की धारा 133 लागू कर दी है। इसके तहत अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यूनिफॉर्म अनिवार्य रूप से पहनना होगा। प्राइवेट स्कूल भी अपनी खुद की एक यूनिफॉर्म चुन सकते हैं। इस फैसले को लेकर जनवरी में ही विवाद शुरू हो गया था। यह विवाद उडुपी के एक सरकारी कॉलेज से उपजा, जहां कॉलेज प्रशासन के मना करने के बावजूद छह छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं। उस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर बवाल शुरू हो गया।

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक लिबास हिजाब पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा हुआ है। विवाद कर्नाटक और वहां के स्कूलों-कॉलेजों से होते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। इसपर अब विभिन्न पार्टियों के राजनेता भी आमने-सामने आ गए हैं। अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच गया है।


कौन हैं पॉल पोग्बा?
फुटबॉलर पॉल पोग्बा मुस्लिम समुदाय से आते हैं। वह विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2013 में फ्रांस से करियर शुरू किया था और 2018 के विश्व कप में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। क्रोएशिया के खिलाफ फाइनल में भी उन्होंने स्कोर किया था। वह प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और फ्रांस की नेशनल टीम के लिए खेलते हैं। वह मुख्य रूप से एक सेंटर मिडफील्डर के रूप में मैदान पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed