{"_id":"5f27802609f4430c540d71c7","slug":"help-of-mbemba-two-goals-porto-defeated-benfica-to-win-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबेम्बा के डबल गोल से पोर्टो ने बेनफिका को हराकर जीता पुर्तगाल कप का खिताब","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एमबेम्बा के डबल गोल से पोर्टो ने बेनफिका को हराकर जीता पुर्तगाल कप का खिताब
Mon, 03 Aug 2020 08:40 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
डिफेंडर चांसेल एमबेम्बा के दो गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एफसी पोर्टो ने पुर्तगाल कप फाइनल में बेनफिका को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया। पोर्टो ने 17वें कप खिताब के साथ घरेलू फुटबॉल में खिताब का डबल भी पूरा किया। टीम ने दो हफ्ते पहले लीग खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
लुई डियाज को खतरनाक फाउल के कारण 38वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया जिसके पोर्टो को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।बेनफिका की टीम एक अतिरिक्त खिलाड़ी होने का फायदा नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
एमबेम्बा ने 48वें मिनट में पोर्टो की ओर से पहला गोल दागा, जबकि 57वें मिनट में हेडर से एक और गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। बेनफिका के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी कार्लोस विनिसियस 84वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
विज्ञापन