फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Gunmen threaten Messi in Argentina target wife relatives fired shots at supermarket gives threatening message

Lionel Messi: अर्जेंटीना में मेसी को ड्रग माफियाओं की धमकी, पत्नी के संबंधियों को निशाना बनाने की कोशिश

Fri, 03 Mar 2023 10:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोजारियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोजारियो Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Mar 2023 10:21 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। हालांकि, सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Gunmen threaten Messi in Argentina target wife relatives fired shots at supermarket gives threatening message
लियोनल मेसी और एंटोलेना रोकूजो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कप्तान लियोनल मेसी को उनके ही देश में जान से मारने की धमकी मिली है। मेसी के गृहनगर रोजारियो में ड्रग माफियों ने बंदूकधारियों से एक सुपरमार्केट में गोलीबारी करवाई है। जिस सुपरमार्केट को निशाना बनाया गया है वह मेसी की पत्नी एंटोलेना रोकूजो के संबंधियों का है। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, सुपरमार्केट पर 14 राउंड फायरिंग हुई है।
विज्ञापन


माफियाओं ने मेसी के लिए एक धमकी भरा नोट भी छोड़ा। जिस पर लिखा था, ''लियोनल मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन एक ड्रग डीलर हैं और वह आपकी देखभाल नहीं करने वाले हैं।'' पुलिस ने कहा कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। हालांकि, सुपरमार्केट को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पाब्लो जावकिन रोजारियो के मेयर हैं। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
विज्ञापन

Gunmen threaten Messi in Argentina target wife relatives fired shots at supermarket gives threatening message
सुपरमार्केट में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
रोजारियो के मेयर ने जताई चिंता
रोजारियो के मेयर जावकिन ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने हिंसा में वृद्धि, पुलिस और सुरक्षा में कमी को लेकर अपनी बात की। वह लगातार इस मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा था, ''ब्यूनस आयर्स से रोजारियो 300 किमी दूर है। अपराध को रोकने के लिए हम पर्याप्त उपाय करना चाहते हैं। हमें अर्जेंटीना की देखभाल करनी होगी।'' इस मामले पर अब तक लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला ने कोई बयान नहीं दिया है।

मेयर जावकिन ने रोजारियो शहर में संगठित अपराध को रोकने में विफल रहने के लिए सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेसी की पत्नी के परिवार से बात की और कहा कि वे चिंतित हैं। जिस सुपरमार्केट पर हमला हुआ था, उसके बाहर जावकिन ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने रोकूजो से बात की और वे चिंतित हैं।"

Gunmen threaten Messi in Argentina target wife relatives fired shots at supermarket gives threatening message
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
1986 के बाद चैंपियन बनी थी अर्जेंटीना
लियोनल मेसी की कप्तानी अर्जेंटीना की टीम 1986 के बाद फुटबॉल विश्व कप में चैंपियन बनी थी। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा था। निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में आया था। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो दागे थे। एंजेल डी मारिया ने एक गोल किया था। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

मेसी ने साथियों के लिए मंगाए सोने के आईफोन
मेसी ने विश्व कप जीतने की खुशी में टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ को गिफ्ट देने का फैसला किया। उन्होंने सभी सदस्यों के लिए 35 सोने के आईफोन मंगाए हैं। इसकी कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपये (175,000 पाउंड) बताई जा रही है। ब्रिटिश वेबसाइट 'द सन' के मुताबिक, 24 कैरेट के आईफोन पर खिलाड़ी का नाम, उनका नंबर और अर्जेंटीना का लोगो लगा रहेगा। विश्व कप में शानदार जीत के बाद लियोनल मेसी कुछ खास करना चाहते थे। उन्होंने बिजनेसमैन बेन ल्योंस से संपर्क किया और फिर सोने के आईफोन पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed