फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Goalkeeper Punches Rival Player, Chaos Erupts in Spanish Relegation Clash

VIDEO: स्पैनिश फुटबॉल में बवाल! गोलकीपर ने विरोधी खिलाड़ी के मुंह पर मारा मुक्का, मैदान में जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 27 Apr 2026 10:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Apr 2026 10:41 AM IST
सार

स्पेन के जरागोजा बनाम ह्यूएस्का मैच में गोलकीपर एस्तेबान आंद्रादा द्वारा विरोधी खिलाड़ी को मुक्का मारने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कई खिलाड़ियों को रेड कार्ड मिला और मैच में मारपीट देखने को मिली। बाद में आंद्रादा ने माफी मांगी, जबकि क्लब ने घटना की निंदा की।

विज्ञापन
Goalkeeper Punches Rival Player, Chaos Erupts in Spanish Relegation Clash
मुंह पर मुक्का और मैच में बवाल - फोटो : Twitter

विस्तार

स्पेन की सेगुंडा डिविजन में रियल जारगोजा और एसडी ह्यूएस्का के बीच खेले गए मुकाबले में उस समय बड़ा बवाल मच गया जब गोलकीपर एस्तेबान आंद्रादा ने विरोधी खिलाड़ी को मुक्का मार दिया। यह मैच पहले से ही रेलेगेशन की लड़ाई के कारण तनावपूर्ण था।
विज्ञापन

रेड कार्ड के बाद बढ़ा विवाद
मैच के इंजरी टाइम में आंद्रादा को दूसरे पीले कार्ड के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। उन्होंने ह्यूएस्का के एक खिलाड़ी को धक्का दिया था, जिसके बाद रेफरी ने उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। लेकिन इसके बाद मामला और बिगड़ गया। रेड कार्ड मिलने के कुछ ही पलों बाद आंद्रादा ने दौड़कर जॉर्जे पुलिदो के चेहरे पर मुक्का जड़ दिया।

मैदान पर मारपीट, कई खिलाड़ी बाहर
इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और मैदान पूरी तरह से जंग का मैदान बन गया। इस दौरान दानी जिमिनेज और दानी तासेंदे को भी रेड कार्ड दिखाया गया। अरागोनीज डर्बी के नाम से मशहूर इस मुकाबले में खिलाड़ियों का गुस्सा साफ दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का नतीजा भी छूटा पीछे
इस पूरे विवाद के बीच मैच का नतीजा कहीं पीछे छूट गया। ऑस्कर सिएल्वा के पेनल्टी गोल की बदौलत ह्यूएस्का ने 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने पॉइंट्स टेबल में जरागोजा को पीछे छोड़ दिया, हालांकि दोनों टीमें अभी भी रेलेगेशन जोन में हैं।

आंद्रादा ने मांगी माफी
मैच के बाद आंद्रादा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा, 'मैं अपना ध्यान खो बैठा था और जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और जो भी सजा मिलेगी, उसे स्वीकार करूंगा।'
विज्ञापन

क्लब ने भी जताई नाराजगी
रियल जरागोजा क्लब ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। क्लब ने अपने बयान में कहा, 'हमने ऐसे दृश्य देखे जो इस खेल के अनुरूप नहीं हैं और कभी नहीं होने चाहिए थे। ये घटनाएं हमारे क्लब और हमारे फैंस के मूल्यों को नहीं दर्शातीं। हम कई लोगों, खासकर बच्चों के लिए आदर्श हैं, इसलिए ऐसी तस्वीरें कभी सामने नहीं आनी चाहिए थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed