फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Goa fc beat NorthEast United by 5-1 in isl 2018 

ISL 2018: गोवा की शानदार जीत, नॉर्थईस्ट को 5-1 से दी करारी शिकस्त

Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Goa fc beat NorthEast United by 5-1 in isl 2018 
isl 2018

फेरान कोरोमिनास के दो गोल की मदद से एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में शुक्रवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-1 से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


गोवा के लिए फेरान कोरोमिनास ने 59वें तथा 84वें, इदु बेदिया ने 69वें, हुगो बोउमोस ने 71वें और मिग्वेल फर्नांडेज ने इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में गोल किया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड टीम के लिए एकमात्र गोल कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने 91वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत से टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। गोवा की 11 मैचों में यह छठी जीत है। उसके खाते में अब 20 अंक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थईस्ट के 12 मैचों से 20 मैच हैं लेकिन सत्र की दूसरी हार ने उसे अंक तालिका में चौथे स्थान पर धकेल दिया है। इन दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed