फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Gianni Infantino is New President of Fifa

जियानी इन्फेंटिनो बने फीफा के नए अध्यक्ष

Thu, 03 Mar 2016 12:40 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
Gianni Infantino is New President of Fifa

फीफा कांग्रेस में हुए चुनाव में 45 साल के यूईएफए महासचिव इन्फेंटिनो को 209 में से 115 वोट मिले जबकि एशिया फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) बहरीन के शेख सलमान को महज 88 वोट मिल सके। फीफा के उपाध्यक्ष जार्डन के प्रिंस अली को चार ही वोट मिल सके।

विज्ञापन


पहले दौर में इन्फेंटिनो को 88 और शेख सलमान को 85, प्रिंस अली को 27 और फ्रांस के जेरोम शेम्पेन को सात वोट मिले थे। इन्फेंटिनो अब 17 साल अध्यक्ष रहे सेप ब्लाटर की जगह लेंगे जिन पर हितों के टकराव के आरोप में छह साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


अमेरिका और स्विस अधिकारी फीफा पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे हैं। इन्फेंटिनो ने फीफा की छवि सुधारने और उसे नए युग में ले जाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फीफा में नए युग की हुई शुरुआत’

Gianni Infantino is New President of Fifa

फीफा के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद जियामी इंफेंटिनो ने वादा किया है कि वह विवादों से जूझ रही फुटबॉल की वैश्विक संस्था को नए युग में लेजाएंगे। इंफेंटिनो पर जल्द से जल्द सुधारवादी कदम उठाने का दबाव भी होगा।

45 वर्षीय यूएफा के महासचिव इंफेंटिनो ने दागी सेप ब्लाटर के  उत्तराधिकारी के चुनाव में आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद फीफा के अभूतपूर्व संकट में घिरने के बाद ब्लाटर के 18 साल के कार्यकाल का अंत हुआ।

इंफेंटिनो ने कहा,‘फीफा दुखद समय, संकट के लम्हों से गुजरा है लेकिन वह समय अब खत्म हो गया है। वैश्विक फुटबॉल की संचालन संस्था में नए युग की शुरुआत हुई है जो भ्रष्टाचार के मामलों से जूझ रही है।’

फीफा में भ्रष्टाचार की संस्कृति के लिए कई लोगों द्वारा जिम्मेदार ठहराए गए ब्लाटर ने इंफेंटिनों को इस जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed