{"_id":"5c812f56bdec2213ef2d10f7","slug":"garcia-says-he-has-complete-faith-in-new-management-of-east-bengal-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्शिया ने ईस्ट बंगाल क्लब से बढ़ाया करार, बोले-क्लब के नए प्रबंधन पर भरोसा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
गार्शिया ने ईस्ट बंगाल क्लब से बढ़ाया करार, बोले-क्लब के नए प्रबंधन पर भरोसा
Thu, 07 Mar 2019 08:18 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
गार्शिया
इस सीजन में आई लीग में कोलकाता की दिग्गज फुटबॉल टीम ईस्ट बंगाल के प्रमुख कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले गार्शिया एक सफल सीजन के बाद और दो बरस यह जिम्मेदारी संभालने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड के पूर्व कोच रहे गार्शिया अब ईस्ट बंगाल के लिए आगे अब अपना करार और आगे दो बरस के लिए बढ़ाने के लिए तैयार हो गए हैं। गार्शिया के मार्गदर्शन में आई लीग फुटबॉल में ईस्ट बंगाल की टीम के खेल में खास सुधार हुआ है। वह फुटबॉल मैदान पर कामयाब रहने के साथ ईस्ट बंगाल के नए खिलाड़ियों की क्षमता बेहतर करने के साथ उन्हें भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुमाइंदगी करने के काबिल बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
गार्शिया ने अपने करार के नवीकरण पर कहा, 'मुझे क्लब के नए प्रबंधन पर भरोसा है। मैं क्लब प्रबंधन का शुक्रगुजार हूं उसने मुझमें भरोसा जताया। मैं अगले दो बरस के लिए यह करार बढ़ाए जाने पर बहुत खुश हूं। मैं ईस्ट बंगाल को को विश्व स्तरीय क्लब बनाना चाहता हूं।'
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल क्लब के अध्यक्ष अजित आइजैक ने कहा, 'गार्शिया के मार्गदर्शन में हमारे क्लब ने इस सीजन में दमदार प्रदर्शन किया। वह हमारे क्लब को सही दिशा में आगे ले गए हैं। हम गार्शिया को टीम को आगे ले जाने में पूरा सहयोग करेंगे।'