फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   France won due to Kylian Mbappe, World champions beat Croatia 2-1 in Nations League Football

म्बापे के दम पर जीता फ्रांस, विश्व चैंपियन ने नेशंस लीग फुटबॉल में क्रोएशिया को 2-1 से हराया

Fri, 16 Oct 2020 05:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 16 Oct 2020 05:52 AM IST
सार

  • फ्रांस ने क्रोएशिया के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड रखा कायम 
  • 16 अंतरराष्ट्रीय गोल दाग चुके हैं कलियान 

विज्ञापन
France won due to Kylian Mbappe, World champions beat Croatia 2-1 in Nations League Football
काइलियान म्बापे (फाइल फोटो)

विस्तार

काइलियान म्बापे के गोल के दम पर विश्व चैंपियन फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में क्रोएशिया को 2-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ फ्रांस ने अपना अजेय अभियान जारी रखा है। फॉरवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन (8वें मिनट) ने फ्रांस को बढ़त दिलाई जो हाफ टाइम तक कायम रही। दूसरे हाफ में मिडफील्डर निकोला व्लासिच (64वें मिनट) ने गोल कर क्रोएशिया को बराबरी दिला दी। इसके 15 मिनट बाद म्बापे (79वें मिनट) ने अपना 16वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर फ्रांस की जीत तय कर दी। क्रोएशिया कभी फ्रांस को हरा नहीं हरा पाया है।  

विज्ञापन


डेनमार्क ने इंग्लैंड को दी मात 
क्रिस्टियन एरिक्सन (35वें मिनट) ने डेनमार्क की तरफ से अपने 100वें मैच 34वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा जिससे उनकी टीम ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया। इंग्लैंड की यह पिछले 50 मैचों में घर में तीसरी हार है। इंग्लैंड को मैच में पहले हाफ से ही 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। रेफरी ने निर्णय समीक्षा प्रणाली (वीएआर) के जरिए डेनमार्क को पेनाल्टी दी और इंग्लैंड के हैरी मैगुआयर को बाहर भेज दिया था। बेल्जियम ने स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु के दो गोल से आइसलैंड को 2-1 से और पोलैंड ने रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल की मदद से बोस्निया हर्जेगोविना को 3-0 से हराया। लेवांडोव्स्की के 63 गोल हो गए हैं। नीदरलैंड ने इटली को 1-1 से बराबरी पर रोका। 
विज्ञापन


रोनाल्डो के बिना भी जीता पुर्तगाल 
लिस्बन। कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रहे पुर्तगाल ने स्वीडन को 3-0 से मात दी। रोनाल्डो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण नहीं खेल पाए। वह अभी एकांतवास में हैं। पुर्तगाल की तरफ से डियगो जोटा (44वें, 72वें मिनट) ने दो और बर्नाडो सिल्वा (21वें मिनट) ने गोल किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed