{"_id":"5d1149d08ebc3e64195565bc","slug":"france-usa-sweden-and-england-enters-into-quarterfinal-of-fifa-womens-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील को हरा फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, यूएसए, इंग्लैंड और स्वीडन भी अंतिम आठ में पहुंचे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील को हरा फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, यूएसए, इंग्लैंड और स्वीडन भी अंतिम आठ में पहुंचे
Tue, 25 Jun 2019 03:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 25 Jun 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
फीफा महिला वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
कप्तान अमानदिने हेनरी के अतिरिक्त समय में किए गए गोल के दम पर मेजबान फ्रांस ने खिताब के दावेदार ब्राजील को फीफा महिला विश्व कप के नॉकआउट में 2-1 से आउट कर लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फ्रांस की भिड़ंत मौजूदा चैंपियन अमेरिका से होगी।
विज्ञापन
पहला हाफ गोल रहित रहा। हालांकि वालेरी गौविन ने गेंद को गोल पोस्ट में डाल कर फ्रांस को बढ़त दिला दी थी, लेकिन वीएआर समीक्षा प्रणाली से उसे रद्द कर दिया गया। दूसरे हाफ के सातवें मिनट (मैच के 52वें मिनट) में गौविन ने कादिदिएतू दियानी की मदद से गोल कर टीम का खाता खोला। ब्राजील ने हालांकि इसके 11 मिनट बाद बराबरी का गोल दाग दिया। क्रिस्टियाने का हेडर गोल पोस्ट से टकरा गया था, लेकिन रिबाउंड में थिएसा ने गोल कर दिया। तय समय में मैच बराबरी पर रहने के बाद अतिरिक्त समय तक खिंचा।
विज्ञापन
मैच के 106वें मिनट में हेनरी के गोल से 24,000 दर्शकों से भरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।
वहीं अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कप्तान मेगन रैपिनोए के दो पेनल्टी शॉट की वजह से तीन बार की चैंपियन अमेरिका ने स्पेन को 2-1, इंग्लैंड ने कैमरून को 3-0 और स्सेवीडन ने कनाडा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन