फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Four Chelses Players including Romelu Lukaku tested covid 19 positive

Premier League: चेल्सी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों पर कोरोना का साया, रोमेलू लुकाकू समेत चार खिलाड़ी हुए संक्रमित

Fri, 17 Dec 2021 10:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Dec 2021 10:11 AM IST
सार

प्रीमियर लीग में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसने टीमों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। चेल्सी फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच और मैनेजर थॉमस टूचेल ने एवरटन के खिलाफ मैच से पहले चार खिलाड़ियों के संक्रमित होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Four Chelses Players including Romelu Lukaku tested covid 19 positive
चेलसी फुटबॉल क्लब - फोटो : twitter

विस्तार

प्रीमियर लीग में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसने टीमों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। चेल्सी फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच और मैनेजर थॉमस टूचेल ने एवरटन के खिलाफ मैच से पहले चार खिलाड़ियों के संक्रमित होने की पुष्टि की। थॉमस ने एवरटन के खिलाफ मैच से पहले बताया कि रोमेलु लुकाकु, टीमो वेर्नर और कॉलूम हडसन ओडोई संक्रमित होने की वजह से मैदान पर नहीं उतरेंगे। 

विज्ञापन


कोच ने बताया कि कुछ खिलाड़ी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं थे, इसलिए उन्होंने लंच से पहले खिलाड़ियों की अतिरिक्त जांच कराई। हमें पीसीआर जांच का इंतजार करना पड़ा और इसके बाद रिपोर्ट में ये सभी खिलाड़ी संक्रमित मिले। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास एक मजबूत स्क्वॉड है और हम हमेशा की तरह मौजूद खिलाड़ियों की मदद से मैच खेलेंगे। 
विज्ञापन


थॉमस ने यह भी बताया कि खिलाड़ी लगातार चिकित्सकों के संपर्क में हैं और पूरी सावधानी बरत रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed