{"_id":"5ec8112e1a125324101723d1","slug":"former-inter-milan-coach-luigi-simoni-dies-age-of-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर मिलान को यूएफा कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व कोच लुइगी सिमोनी का निधन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंटर मिलान को यूएफा कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व कोच लुइगी सिमोनी का निधन
Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
लुइगी सिमोनी
- फोटो : social media
इटली की घरेलू (सिरी ए) टीम इंटर मिलान को यूएफा कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व कोच लुइगी सिमोनी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
सिमोनी लगभग चार दशक तक विभिन्न टीमों के कोच रहे। उन्हें एक साल पहले हृदयघात हुआ था जिससे वह उबर नहीं पाए थे। इंटर मिलान की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'आज 22 मई को वह हमारा साथ छोड़ गए।'
इटली फुटबाल संघ के अध्यक्ष गैब्रियल ग्रविना सिमोनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'एक महान फुटबॉलर हमें छोड़ कर चला गया।' खिलाड़ी के तौर पर सिमोनी मध्यपंक्ति में खेलते थे।
उन्होंने क्लब स्तर पर 368 मैच खेले जिसमें 187 मैच सिरी ए के थे। उन्होंने युवेंटस, तोरिनो और नैपोली का प्रतिनिधित्व किया और 32 गोल दागे। उन्होंने नैपोली के साथ 1962 में इटालियन कप का खिताब भी जीता था। उनके कोच रहते इंटर मिलान ने 1997 में यूएफा कप का खिताब जीता था।